CSA से प्रशिक्षित विद्यार्थियों ने STET 2025 में दर्ज की शानदार सफलता
* CSA प्रमाणन के बाद STET में सफल हुए छात्र
समस्तीपुर।
भारतीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण और प्रचार में अग्रणी भूमिका निभा रहा वैश्विक परीक्षा बोर्ड चंडीगढ़ छाया स्कूल ऑफ आर्ट (CSA) एक बार फिर अपनी उपलब्धियों के कारण सुर्खियों में है। वर्ष 1999 में स्थापित यह संस्था वर्तमान में भारत के 23 राज्यों में फैले अपने संबद्ध केंद्रों के माध्यम से हजारों विद्यार्थियों को कला शिक्षा से जोड़ रही है।
समस्तीपुर जिले में संचालित चंडीगढ़ छाया स्कूल ऑफ आर्ट का संबद्ध संस्थान म्यूजिक आर्ट कॉलेज ने हाल ही में उल्लेखनीय शैक्षणिक सफलता हासिल की है। इस संस्थान से चंडीगढ़ छाया स्कूल ऑफ आर्ट की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर चुके 30 से अधिक विद्यार्थियों ने बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा आयोजित STET 2025 परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि इन सभी छात्रों ने चंडीगढ़ छाया स्कूल ऑफ आर्ट से प्रमाणन प्राप्त करने के बाद ही STET परीक्षा में भाग लिया था।
संस्थान की संचालिका श्रीमती रेशमी कुमारी, जो लंबे समय से चंडीगढ़ छाया स्कूल ऑफ आर्ट से जुड़ी हुई हैं, के कुशल निर्देशन में विद्यार्थियों को कला के साथ-साथ शैक्षणिक एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी सुदृढ़ रूप से तैयार किया जा रहा है।
डॉ. कौशिक सिन्हा और डॉ. परवीन सिन्हा के दूरदर्शी नेतृत्व तथा स्वर्गीय श्रीमती छाया सिन्हा की प्रेरक विरासत के साथ चंडीगढ़ छाया स्कूल ऑफ आर्ट बिहार सहित पूरे देश के युवाओं के लिए शिक्षा, संस्कृति और सफलता का सशक्त मंच बनकर उभर रहा है।

