आर्मी कैंप में फायरिंग, जेसीओ की मौत

0
12

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में स्थित एक आर्मी कैंप के भीतर फायरिंग हुई। घटना में सेना के एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) की मौत हो गई। यह घटना देर रात हुई। रक्षा प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता के अनुसार, ड्यूटी के दौरान जेसीओ को गोली लगी थी। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शुरुआती जांच में इस घटना के पीछे किसी आतंकी साजिश की आशंका से इनकार किया गया है।मामले की जांच जारी है। तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

Previous articleअमेरिका में अवैध प्रवासियों पर सख्ती, 30 भारतीय ड्राइवरों समेत 42 गिरफ्तार
Next articleउद्धव और राज ठाकरे एकसाथ आए, कांग्रेस ने दी बधाई……….लेकिन एकला चलो रे की रणनीति अपनाएगी 
News Desk