बैकाल झील की बर्फ में फंसी चीनी पर्यटकों की बस, 8 की मौत

0
2

बीजिंग। चीनी पर्यटकों को ले जा रही एक बस रूस की बैकाल झील की बर्फ में धंस गई, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट में अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इरकुत्स्क क्षेत्र के गवर्नर ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में लिखा कि शुक्रवार को हुई इस घटना में जमी हुई झील को पार कर रही बस से एक चीनी पर्यटक बचने में कामयाब रहा। उन्होंने बताया कि मृतकों में सात चीनी पर्यटक और बस का चालक शामिल हैं। रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने बताया कि बचाव दल ने अभियान शुरू करने से पहले पानी के अंदर के कैमरों का इस्तेमाल किया।

Previous articleनासा ने टाल दिया अपना मून मिशन, अब मार्च में नहीं होगी लॉन्चिंग, जानिए क्‍या है वजह ?
Next articleप्रदेश में विकास को बनाया गया है राष्ट्रनिर्माण का आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
News Desk